पुलिस ने इंदौरा के छन्‍नी गांव में दी दब‍िश, कच्ची शराब की बड़ी खेप की बरामद

--Advertisement--

Image

इन्दौरा- व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस ने 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह शराब छन्नी इंदौरा निवासी राजिंद्र कुमार के यहां से बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। यह जानकारी थाना प्रभारी डमटाल ने दी। पुलिस ने शराब को नष्‍ट करवा दिया है व आरोपित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

वहीं एक अन्य मामले में बैजनाथ पुलिस ने बड़कुट में डोली टकरोड़ निवासी संजीव कुमार की दुकान से 36 सौ मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इन दिनों अवैध शराब व नशे की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल शर्मा ने बताया कि सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में नशे की तस्करी को रोकने के लिए कठोर कदम उठाएं। नाके लगाए, अपने सूत्र व नेटवर्क मजबूत करें। इसी के चलते पुलिस आरोपितों को पकड़ने में सफल रह रही है। उन्होंने आह्वान किया है कि जिस के पास भी नशा तस्करी की सूचना हो वह पुलिस को जरूर दें। सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला न कर दे, इसके लिए पुलिस नशे की धरपकड़ को लेकर अपना काम कर रही है, लेकिन जब जनभागिदारी बढ़ेगी और पुलिस को जनता का सहयोग मिलेगा तो अपराधियों को जल्द व आसाी से पकड़ा जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...