बिलासपुर में आधी अधूरी एम्‍स ओपीडी का उद्घाटन महज एक चुनावी स्‍टंट : बंबर ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बिलासपुर में एम्स संस्थान की ओपीडी शुभारंभ अवसर पर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा की बयानबाजी पर स्‍थानीय पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा वो जिस अंतर की बात कर रहे थे वो यही अंतर है कि भाजपा हमेशा कांग्रेस द्वारा किये गए कार्यों को अपना गिनाती है, यही वजह है कि आज प्रदेश में हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को चार जीरा के अंतर से पराजित कर दिया है। बंबर ठाकुर ने कहा की बिलासपुर एम्स की ओपीडी का उदघाटन करना एक चुनावी स्टंट है। ओपीडी अभी आधी अधूरी है, यहां कुछ खास सुविधाएं नहीं होंगी।

अटल टनल पर कोरा झूठ :

पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अटल टनल के नाम पर भी कोरा झूठ बोला है। इस टनल का शिलान्यास सोनिया गांधी ने किया था। इसके लिए बजट मनमोहन सिंह की सरकार ने उपलब्‍ध करवाया। भाजपा के प्रधानमंत्री आते हैं और उदघाटन कर अटल टनल नाम रखकर कहते हैं कि इसे भाजपा ने बनाया। सोनिया गांधी की पट्टिका को फेंक दिया। ऐसा झूठ भाजपा सरकार बोलती है।

मुख्यमंत्री को रोजगार पर क्यों नहीं बोले नड्डा :

एम्स ओपीडी के शुभारंभ पर मुख्‍यमंत्री मंच पर नड्डा के साथ बैठे थे। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के रोजगार की बात क्यों नहीं की। बिलासपुर में चल रहे निर्माण फोरलेन, हाइड्रो कालेज और एम्स में किसी स्थानीय युवा को रोजगार नहीं मिला है, जबकि वीरभद्र सरकार ने सभी उद्योगों, प्रोजेक्ट में 70 और 30 फीसद के अनुपात में रोजगार की बात कही है। उन्होंने कहा झूठ की राजनीति को लोग हिमाचल के अंदर समझते हैं और इस बार रिकार्ड बनेगा और जनता जवाब देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...