अब सुजानपुर में भी होगी पैराग्लाइडिंग, पर्यटन विभाग ने जारी की अधिसूचना

--Advertisement--

Image

अधिसूचना के अनुसार सुजानपुर के निकट टीहरा से उड़ान भरने के लिए खसरा नंबर 421 की 13 हेक्टेयर से अधिक भूमि को टेक ऑफ साइट के रूप में अधिसूचित किया गया है। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में खसरा नंबर 3678 और 3555 पर लगभग 299 हेक्टेयर भूमि को लैंडिंग साइट बनाया गया है। 

ब्यूरो- रिपोर्ट 

हमीरपुर जिले की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में पर्यटक और स्थानीय लोग भी अब पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांच भरे एयरो स्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकेंगे। एयरो स्पोर्ट्स की तकनीकी समिति की सिफारिशों के आधार पर प्रदेश सरकार ने सुजानपुर को पैराग्लाइडिंग साइट के रूप में अधिसूचित कर दिया है।

सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि इस संबंध में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश एयरो स्पोर्ट्स रूल्स 2004 के तहत जारी की गई।

इस अधिसूचना के अनुसार सुजानपुर के निकट टीहरा से उड़ान भरने के लिए खसरा नंबर 421 की 13 हेक्टेयर से अधिक भूमि को टेक ऑफ साइट के रूप में अधिसूचित किया गया है। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में खसरा नंबर 3678 और 3555 पर लगभग 299 हेक्टेयर भूमि को लैंडिंग साइट बनाया गया है।

सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर के साथ-साथ कस्बा के व्यापारियों को भी लाभ होगा। सुजानपुर कस्बा पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर उभरेगा। इससे पहले यहां कांगड़ा शैली के मंदिर और ऐतिहासिक महल पर्यटन का केंद्र थे। पैराग्लाइडिंग शुरू होने से यहां अधिक पर्यटक आएंगे और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

POK में मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा, धुरंधर स्टाइल में मिली मौत

हिमखबर डेस्क सात साल पहले पुलवामा में भारत को सबसे बड़ा...

1 जून को वेतन नहीं मिला तो 2 से HRTC कंडटर यूनियन शुरू करेगी काम छोड़ो आंदोलन

हिमखबर डेस्क एचआरटीसी में समय पर वेतन न मिलने पर...

शिवपुरी की अवनी ने बढ़ाया हिमाचल का मान, भारतीय नौसेना में हासिल किया ये मुकाम

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के हिस्से में एक और गौरवशाली...