आम आदमी पार्टी भटियात ने पार्टी का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया

--Advertisement--

Image

चुवाड़ी- भूषण गुरूंग

उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी भटियात ने पार्टी का स्थापना दिवस केक काटकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर भटियात विधानसभा की विभिन्न पंचायतों से आए हुए पार्टी के सभी पदाधिकारीयों ने भाग लिया व पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष दीप सिंह पठानिया बबलू व सचिव अश्वनी शर्मा, अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष निधिया राम, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष जरम सिंह व यूथ अध्यक्ष मोंटी समेत सभी कार्यकारिणियों के अध्यक्ष व पार्टीजन मौजूद रहे। सभी लोगों ने 2022 में सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए जोरशोर से तैयारियां

पार्टी के अध्यक्ष बबलू पठानिया ने कहा कि हिमाचल की जनता भाजपा तथा कांग्रेस के रूप में दोनों पार्टियों की गलत नीतियों से तंग है तथा आम आदमी पार्टी के रूप में साफ सुथरा तीसरा विकल्प चाहती है। उन्होंने कहा कि देश में आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाएगी जिसमें दिल्ली माडल को हिमाचल में भी लागू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

BREAKING NEWS: हिमाचल के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हिमाचल प्रदेश के दिग्गज नेता मेजर विजय सिंह मनकोटिया...

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...