
ककीरा- भूषण गुरुंग
आज स्वामी राजेश्वरानंन्द भारती नर्सिंग इंसीटूट ककीरा के अन्तिम वर्ष के बैच के प्रशिक्षुओ के लिए 9 वा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्याअतिथि के रूप गुजरात से आए हुए डॉ कुणाल शास्त्री को पंडाल मे पहुचने के पश्चात प्रशिक्षको द्वारा पुष्प बरसा के उनका गरम जोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ माँ सरस्वती के फोटो आगे दीप प्रज्वलित कर के किया गया।
इस मौके मे कॉलेज के प्रधानाचर्य के कांता अजय कुमार द्वारा मुख्याअतिथि को साल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। गौर हो कि मुख्याअतिथि डॉ कुणाल शास्त्री कथा वाचक बचपन से दोनो आँखों से नेत्रहीन होने के बाबजूद इन्होंने 28 साल की उम्र में संस्कृत मे पी एच डी की उपाधि प्राप्त की ऒर जिसे राष्ट्रपति अवार्ड मिला है। जो कि इस संस्था के साथ जुड़े होने के कारण आश्रम के मुख्या ट्रस्टी राजन भाई पटेल द्वारा इन को मुख्याअतिथि बनाने को कहा। राजन भाई पटेल ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। उनको भी कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा फूलों का गुदस्ता औऱ स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। इसके अलावा बाहार से आए हूए मेहमानों को भी स्मृति चिन्ह देकर समानित किया।
इस मोके पर नर्सिंग कॉलेज के प्राशिक्षको द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिससे पंजाबी पहाड़ी,गुजराती ,ओंनएक्टप्ले,शोलो सांग,क्वाली,आदि प्रस्तुत किये गए। वही प्रधनाचार्य द्वारा वार्षिक रिपोट पढ़ के सुनाया। अंत में सभी प्राशिक्षको को कैंडल देकर ओथ सेरिमोनी करवाया गया। अंत में मुख्याअतिथि द्वारा सभी प्रशिक्षको को उनकी डिग्रियां मार्कशीट और कॉलेज की और सौ मोमेंटो देकर समानित किया।
वही स्टेट में 1 से 10 स्थान हासिल करने वालो को लगभग दो लाख रुपये की रुपये नकद पुरस्कार वितरित किये गए।अंत में सभी प्रशिक्षको द्वारा अपने अपने विचार प्रकट किया और कॉलेज के लिए कुछ गिफ्ट आदि दिया गए। अंत में मुख्या अतिथि और कॉलेज के प्रधनाचार्य द्वारा उनके उज्जवल भविस्य की कामना करते हुय सभी को आशीर्वाद दिया।
इस मौके ट्रस्ट के एम डी राजन भाई पटेल ,डॉ कुणाल शास्त्री,औऱ उनके माता पिता, डॉ दिलीप कुमार कर ,देवकीनंदन, सुरजीत सिंह, तरुण मल्होत्रा देविंदर राज महाजन , डी आर कटारिया,नॉयब तहसीलदार ज्ञान चंद ठाकुर , संजीव कटारिया,कीर्ति वसिष्ट , के अलावा कई गणमान्य लोग शामिल थे।
