भैरव अष्टमी के दिन समाध जोगीपुर मठ में इस प्रकार होगा भंडारे का आयोजन

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

उपमंडल कांगड़ा में स्थित जोगीपुर पंचायत में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोगीपुर मठ यानी बटुक भैरव मूर्ति मंदिर में भव्य लंगर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन श्री श्री 108 पीर पारस नाथ महाराज की अध्यक्षता में किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जोगीपुर पंचायत के पूर्व प्रधान एवं मठ के सेवादार राजकुमार जसवाल ने बताया कि इसमें 25 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। जिनमें 25 नवंबर को सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक पात्र देवता की स्थापना की जाएगी।

इसके बाद सुबह शिव पुराण का पाठ 8:00 बजे से शुरू होगा। यह पाठ 25 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर सुबह 10:00 बजे तक चलेगा। इसके बाद 27 नवंबर को सुबह 10:00 बजे हवन यज्ञ होगा। जिसकी समाप्ति पर दोपहर को 1:00 बजे भंडारा शुरू किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...