फोरलेन प्रभावित लोगों को भूमि अधिग्रहण पर उचित मुआवजा देने के लिए जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल

फोरलेन प्रभावित लोगों को भूमि अधिग्रहण पर उचित मुआवजा देने के लिए जिलाधीश कांगड़ा स्थित धर्मशाला को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय महाजन की अध्यक्षता में पूर्व सांसद मति विप्लव ठाकुर, पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा , प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ,पूर्व बिधायक जगजीवन पाल, पूर्व विधायक किशोरी लाल ने ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जिलाधीश महोदय के समक्ष अपने शाहपुर हल्के के फोरलेन प्रभावित लोगो की अबाज़ बुलंद की ओर कहा कि शाहपुर बाजार को बचा कर फोरलेन बनाया जाए जिससे जनता परेशान न हो और फोरलेन भी बनाया जाये। शाहपुर बाजार में ट्रकलाइन वे बनाना उचित नही है।

जिला कांगड़ा से कांग्रेस पार्टी के वर्तमान एवम पूर्व विधायक आपका ध्यान हिमाचल प्रदेश की एक प्रमुख फोरलेन परियोजना पठानकोट मंडी के प्रभावितों की तरफ दिलाना चाहते हैं। जिनके साथ प्रदेश सरकार का रवैया अत्यंत प्रतिकूल एवं अन्यायपूर्ण है तथा वर्तमान सरकार प्रभावितों को उनके अधिकारों से प्रति कर रही है।

(1) अधिकांश राज्यों में संसद में पारित फोरलेन एक्ट 2013 के प्रावधानों के अनुसार फैक्टर तथा कही इससे भी ज्यादा मुआवजा प्रदान किया गया है लेकिन उपरोक्त परियोजना समाचल की अन्य फोरलेन परियोजनाओं के प्रभावितों को मात्र फैक्टर एक के तहत मुआवजा दिया जा रहा है।

आपसे आग्रह है कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए हिमाचल सरकार को निर्देश दे कि वह संसद में विधिवत पारित फोरलेन एक्ट 2013 के को लागू करें। फोरलेन परियोजना प्रभावितों को फैक्टर दो के हिसाब से चार गुणा मुआवजा दिया जाएगा और प्रभावित लोगों से किसी प्रकार का अन्याय नही होना चाहिए। लेकिन प्रदेश से स्थिति इससे उलट है।

(2) मान्यवर प्रदेश सरकार का आचरण इससे बिल्कुल विपरीत है लोगों का पुनर्वासन भी असंभव है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...