विकास खण्ड नगरोटा सूरिया में कृषि से संबंधित कैंप का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां- ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड नगरोटा सूरिया के अधीन आती ग्राम पंचायत नंदपुर भटौली में कृषि से संबंधित कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ग्राम पंचायत नंदपुर भटौली के 100 किसानों ने हिस्सा लिया।

कृषि से संबंधित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य किसानों को खेती-बाड़ी के प्रति जागरूक करना और किसानों को बीज वितरण करना था। कैंप में आए किसानों को प्रति किसान 20 ग्राम सरसों का बीज और 20 ग्राम प्याज का बीज दिया गया।

कृषि विभाग नगरोटा सूरियां से आए AADO डॉक्टर संजीव कुमार और राजेंद्र कुमार द्वारा कृषि विभाग की स्कीमों के बारे में किसानों को जानकारी उपलब्ध करवाई गई जिससे की किसान इन खेती-बाड़ी से संबंधित स्कीमों का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान तृप्ता देवी उपप्रधान शविंदर कुमार व ग्राम पंचायत चौकीदार गुरबचन सिंह उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...