श्रम विभाग बिलासपुर की तरफ से पंजीकरण व जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

श्रम विभाग बिलासपुर की तरफ से श्रम अधिकारी भावना शर्मा एवं श्रम निरीक्षक सुभाष शर्मा द्वारा सीएचसी झंडुता एवं सीएचसी बरठी में पंजीकरण व जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्करों ने भाग लिया और मौके पर लोगों का पंजीकरण किया गया व केंद्र सरकार द्वारा संचालित श्रम पोर्टल के बारे में बताया गया। जिसमें बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के तहत केंद्र सरकार द्वारा ई श्रम पोर्टल बनाया है। इस पर सभी वर्गों के लोग अपना पंजीकरण करवा सकते है।

पंजीकरण की आयु 16 से 59 साल के बीच रखी गई है। इसमें सभी वर्गों के लोग अपना पंजीकरण करवा सकते हैं ।जैसे कि मनरेगा वर्कर, आंगनवाड़ी, रेहड़ी फड़ी लगाने वाले, टैक्सी ऑपरेटर, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर, सेल्फ एंप्लॉयड वर्कर, दुकानदार, प्राइवेट बस ड्राइवर कंडक्टर आदि अन्य किसी भी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी आदि।

यह पंजीकरण का आयोजन 30 नवंबर 2021 अलग-अलग जगहों पर आयोजित होगा इस श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने वाले सभी लोगों का डेटाबेस तैयार होगा और सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल पाएगा ।

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले हर व्यक्ति को ₹2 लाख का बीमा होगा। वह आंशिक रूप से विकलांग होने की स्थिति में ₹लाख की सहायता राशि सरकार द्वारा दी जाएगी। यह श्रम कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा।

इसका पंजीकरण करवाने के लिए कोई भी कामगार अपने निकटतम लोक मित्र केन्द्र में जाकर अपना आधार कार्ड और अपना बैंक का खाते की डिटेल जमा करवा कर अपना ई श्रम कार्ड बनवा सकता है इसके लिए कामगार को कोई भी पैसा नहीं देना होगा यह पूरी तरह निशुल्क है।

इसी कड़ी में दिनांक 24/11/2021 को सीएचसी घुमारवीं व पीएचसी भराड़ी में आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी वर्कर को पंजीकृत किया जाएगा।

अतः सभी समस्त जनता से आग्रह है कि बताई गई जगह पर इनके अलावा अगर कोई अन्य व्यक्ति भी अपना पंजीकरण कराना चाहता है तो वह इस कैंप में आकर इसका लाभ उठा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...