भारतीय खाद्य निगम द्वारा कैंची मोड़ स्थित एफसीआई कार्यालय में मनाया गया “आजादी का अमृत महोत्सव”

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज भारतीय खाद्य निगम द्वारा कैंची मोड़ स्थित एफसीआई कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबन्धक वरुण सूद ने की।

कार्यक्रम के दौरान एफसीआई द्वारा भारतीय खाद्य निगम के कार्यों पर बनाई गई लघु फिल्म भी दिखाई गई तथा देश के पहले फूड म्यूजियम के संदर्भ में वीडियो द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने भारतीय खाद्य निगम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की ।

इस उपलक्ष्य में गोदाम परिसर में विधायक कर्नल इंद्र सिंह व भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबन्धक वरुण सूद ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम के मंडल प्रबन्धक वरुण सूद द्वारा निगम के कार्यों फसल खरीद, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा कोरोना महामारी के दौरान चलाई गई अन्य योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर भारतीय खाद्य निगम के प्रबन्धक रवि प्रकाश , वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि चन्द्र , सरकाघाट भाजपा मंडल अध्यक्ष निशा कुमारी , सुलपुर जबोठ पंचायत प्रधान रवि राणा ,उप-प्रधान कुलबीर सिंह , ग्राम पंचायत भाम्बला के पूर्व उप-प्रधान एवम सहकारी सभा समिति टिक्करी सध्वानी के प्रधान रतन वर्मा , खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी, डिपो होल्डर, पीडीएस लाभार्थी सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...