सरकार डूबता जहाज बहुत लोग छलांग लगाएंगे – मुकेश अग्निहोत्री 

--Advertisement--

Image

मुकेश अग्निहोत्री ने ब्लाक अध्यक्ष जसवां परागपुर सुरिंदर मनकोटिया के कार्यो की सराहना 

आशीष- कुमार जसवां परागपुर

संसारपुर टैरेस टोल बैरियर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी संजय दत्त व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुरेन्द्र मनकोटिया की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया ।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार की कांगडा में कोई दिलचस्पी नहीं है व इस सरकार में कांगडा उपेक्षा का शिकार हुआ है ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डूबता जहाज है व बहुत लोग छलांग लगाएंगे ।

उन्होंने कहा कि विकास का कोई भी बडा कार्य प्रदेश में नहीं हुआ व उन्होंने बार बार मुख्यमंत्री से कहा कि कोई बडे चार कार्य जो प्रदेश में किये वो बता दें पर इस सरकार ने सिर्फ समय व्यतीत किया व कोई बडी उपलब्धि इनके नाम नहीं है ।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है व सरकारी कर्मचारियों के कई मुददे जिसमें करूणामूलक आधार पर नौकरियां , पुरानी पेंशन बहाली के अलावा आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए पालिसी बनाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे ऐसे मुददे हैं जिनपर सरकार विफल रही है व कांग्रेस सरकार इन मुददों पर काम करेगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का डबल इंजन अब हांफ चुका है व ये अब रिपेयर के काबिल भी नहीं बचा है ।

उन्होंने कहा जनता ने उपचुनावों में चारों सीटें जिसमें एक लोकसभा की व तीन विधानसभा की सीटें कांग्रेस की झोली में डालकर दे दिया है कि सरकार से लोग तंग आ चुके हैं ।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जसवां परागपुर में सुरेन्द्र मनकोटिया शुरू से ही अच्छा काम कर रहे हैं व आगे भी ये ऐसे ही अच्छा काम करेंगे ।।

इस दौरान कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, शुमभ नांगला , नरेश शर्मा , प्रेम शर्मा , सुनील कुमार,पुष्पिन्द्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...