चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098 के बारे में दी विस्तृत जानकारी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

आज चाइल्ड लाइन बिलासपुर 1098 व मानव सेवा संस्थान बरठी द्वारा चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह 14 से 21 नवंबर संडयार गांव में मनाया गया। जिसमें चाइल्ड लाइन टीम सदस्य रीना कुमारी ने बच्चों को 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिसमें गुमशुदा बच्चे शोषित बच्चे घर से भागे हुए बच्चे जिन्हें सुरक्षा एवं सहायता की जरूरत है वह 1098 पर कॉल कर सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर है और 24 * 7 उपलब्ध है।

इसमें 0 से 18 साल के बच्चे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वह बच्चे जिनसे बाल मजदूरी करवाई जा रही है, वह भी इसमें कॉल कर सकते हैं व सहायता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आस पड़ोस में कोई ऐसा व्यक्ति जो बच्चों से बाल मजदूरी करवा रहा है, तब भी इस बारे में शिकायत दर्ज करा सकते हैं और जिस व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज करवाई जाती है, उसका नाम भी गोपनीय रखा जाता है ।

इस प्रोग्राम में बच्चों से भाषण प्रतियोगिता करवाई गई । जिसमें बच्चों ने बढ चढ़कर भाग लिया व बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा पुरस्कृत भी किया गया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी ठाकुर, द्वितीय स्थान तृषा ठाकुर ,तृतीय स्थान पारुल ठाकुर, ने हासिल किया ।

इस मौके पर सडयार व सयोथा एकल स्कूल के आचार्य एवम लगभग 70 बच्चों व लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...