एक माह से पानी के लिए तरस रहा तीसा प्रथम पंचायत का खखडी़ गांव

--Advertisement--

Image

धर्म नेगी- चुराह

तीसा चुराह उपमंडल ग्राम पंचायत तीसा प्रथम के खखडी़ गांव में एक माह से पेयजल सप्लाई बंद पड़ी है। गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को एक किमी पैदल चलकर गांव को पीने का पानी लाना पड़ रहा है। खखड़ी गांव में रहने वाले परिवार एक माह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। ग्रामीण कई बार विभाग को गांव में चल रही पानी की समस्या के बारे में अवगत करवा चुके हैं। अभी तक गांव में पानी की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों नर सिंह, टेक चंद, सोनू, मनोज, इंद्र, खेम राज, भूपेंद्र, जय राम, हरीश कुमार, देवी राम, कर्म सिंह, दिनेश, सुभाष, रक्षत मधारिया ने बताया कि खखडी़ गांव में पानी की किल्लत का कभी स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कुछेक दिनों तक पेयजल सप्लाई नियमित रहती है, उसके बाद सप्लाई बाधित हो जाती है। गांव के लिए जो पेयजल लाइन बिछाई गई है, उसकी पाइपें कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

इन्हें रिपेयर करवाने में विभाग कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। पाइपें आज भी बदली नहीं गई हैं। इसकी वजह से गांव में अकसर पानी की समस्या रहती है। गांव में पानी पहुंचने से पहले ही क्षतिग्रस्त पाइपों से व्यर्थ बह जाता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उपरोक्त गांव में चल रही पेयजल समस्या का जल्द से जल्द उचित हल निकाला जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...