बिग ब्रेकिंग : किसानों के आगे झुकी केंद्र सरकार , मोदी बोले वापस लेंगे तीनों कृषि कानून

--Advertisement--

Image

आखिरकार देश के किसानों की मेहनत रंग लाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश में तीनों के कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है यही नहीं देश के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों से क्षमा मांगता हूं और मेरा प्रयास रहेगा कि जो कमी रह गई है उसे पूरा कर लिया जाएगा।

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

आखिरकार देश के किसानों की मेहनत रंग लाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश में तीनों के कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया है यही नहीं देश के नाम संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं देशवासियों से क्षमा मांगता हूं और मेरा प्रयास रहेगा कि जो कमी रह गई है उसे पूरा कर लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि जो किसान पिछले 11 महीनों से आंदोलनरत है वह अपने घरों को चले जाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने फसल बीमा योजना को और अधिक प्रभावी बनाया है।

इस कारण बीते चार सालों में एक लाख करोड़ से ज्यादा का मुआवजा किसान भाईयों के मिला है। किसानों को उनकी उपज के बदले सही कदम मिले इसके लिए कदम उठाए गए। हमने एमएसपी बढ़ाई साथ ही साथ रिकॉर्ड सरकारी केंद्र भी बनाए।

हमारी सरकार के द्वारा की गई खरीद ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। हमने किसानों को कहीं पर भी अपनी उपज बेचने का प्लेटफॉर्म दिया। पीएम मोदी ने कहा कि हमने किसान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इस सच्चाई से लोग अनजान हैं कि ज्यादा किसान छोटे किसान हैं।

इनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है। इन छोटे किसानों की संख्या 10 करोड़ से ज्यादा है। छोटी सी जमीन के सहारे ही वह अपना और अपने परिवार का गुजारा करते हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी परिवारों में होने वाला बंटवारा जमीन को और छोटा कर रहा है। इसलिए हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत इन सभी पर चौतरफा काम किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...