बड़ी सफलता : पुलिस ने ट्रक से पकड़ी 534 पेटियां शराब, चालक सहित 3 गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बरमाणा पुलिस ने अवैध रूप से शराब की बहुत बड़ी खेप ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी थाना बरमाणा पुलिस ने एएसआई लक्ष्मण दास की अगुवाई में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जार रही थी। इसी दौरान घागस की तरफ से एक ट्रक बरमाणा की ओर आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने जांच के लिए रोक लिया।

पुलिस ने चालक से ट्रक के कागजात दिखाने को कहा, जिस पर ट्रक चालक घबरा गया और कहने लगा कि वह टाइलें लेकर जा रहा है। पुलिस ने जब शक के आधार पर ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक से 534 पेटी देसी संतरा शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब संबंधित शराब का परमिट दिखाने को कहा तो चालक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रैसवार्ता में एसपी बिलासपुर साजू राम राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस शराब को सोलन से इस ट्रक में लोड किया गया था तथा जिस ट्रक से इस शराब को इसमें लोड किया गया था। उसकी नंबर प्लेट ढकी हुई थी। उन्होंने बताया कि शराब की इस खेप को मंडी जिले में डिस्ट्रीब्यूट किया जाना था तथा इस ट्रक में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे। उन्होंने बताया कि इसके सरगना द्वारा मंडी व बिलासपुर जिले में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है तथा इस काम को पूरे सुनियोजित तरीके से पूरे प्लान के साथ किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह ट्रक गत 16 नवम्बर को घागस से सोलन के लिए गया था तथा ट्रक में आरसी सहित अन्य दस्तावेज भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि अभी तक की गई जांच में यह सामने आया है कि ट्रक चालक व इसमें सवार अन्य दो लोगों को इस खेप को पहुंचाने के लिए हायर किया गया था तथा जबकि इसका सरगना कोई और है। उन्होंने बताया कि ट्रक की रजिस्ट्रेशन को लेकर भी संशय बना हुआ है।

थाना बरमाणा में ट्रक चालक संजीव कुमार (43), अमरजीत (35) व शक्ति कुमार (28) को अवैध रूप से शराब ले जाने के आरोप में आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस जल्द ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लेगी तथा शराब कहां बनाई गई थी और कहां बेची जानी थी, इसका भी पर्दाफाश करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छुट्टी पर घर आए फौजी के साथ हुआ ये हादसा, AIIMS में उपचार के दौरान तोड़ा दम

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत...

पशु मित्र भर्ती : पुरुष अभ्यर्थी को 30 मिनट में लगानी होगी पांच किमी दौड़

हिमखबर डेस्क पशुपालन विभाग ने पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के...

व्यवस्था नहीं बदली तो ट्रैक्टर चालक 15 दिन के भीतर करेंगे चक्का जाम

ज्वाली - शिवू ठाकुर ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चालान और...

धर्मशाला में खुलेंगे चार नए आंगनबाड़ी-सह-पालना केंद्र

हिमखबर डेस्क जिला मुख्यालय धर्मशाला में महिला एवं बाल विकास...