शिमला से 9 साल का अरूणोदय केबीसी में देगा अमिताभ के सवालों के जवाब

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

कौन बनेगा करोड़पति का 25 और 29 नवंबर को प्रसारित होने वाला एपिसोड हिमाचल के लिए खास होने वाला है। क्योंकि इस एपिसोड में महज 9 साल का बालक केबीसी की हॉट सीट पर बैठा नजर आएगा। इतना ही नहीं वह अमिताभ बच्चन के साथ नाटी डालते हुए भी नजर आएगा।

राजधानी शिमला के कोटखाई के रहने वाले अरुणोदय केबीसी की हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। शिमला की चाइल्ड डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट ऑफिसर (सीडीपीओ) ममता पॉल शर्मा के बेटे अरुणोदय के इस शूट का 25 और 29 नवंबर को टेलीकास्ट होगा। दरअसल बुधवार को अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर केबीसी के सेट की तस्वीरें शेयर की। जिसमें शिमला का अरुणोदय अमिताभ बच्चन के साथ नाटी डालता नजर आया।

अमिताभ बच्चन द्वारा डाली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इसके बाद पूरे प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दे कि इससे पहले मेडिकल कॉलेज नाहन की छात्रा तरनजीत कौर भी केबीसी सेट पर नजर आई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...