भटियात कांग्रेस कमेटी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सांकेतिक रैली का आयोजन किया

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता- अनिल संबियाल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर तहसील मुख्यालय चुवाड़ी में भटियात कांग्रेस कमेटी की ओर से सांकेतिक रैली का आयोजन किया गया ।जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिंया ने की।

कुलदीप सिंह पठानिंया ने बताया कि इस मुख्य रैली का उदेश्य प्रदेश में बढ रही मंहगाई व बेरोजगारी है। जिस प्रकार प्रदेश में दिन प्रतिदिन पैट्रोल, डीजल, खाने का तेल दालें व सब्जियां मंहगी हो चुकी है जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है । आम आदमी की रोजमर्रा की चीजों के दाम दिन प्रतिदिन आसमान को छू रहे हैं ।जिससे आम जनता काफी परेशान है ।

प्रदेश में जिस प्रकार भाजपा की सरकार बेरोजगार युवाओं के साथ खेल खेल रही है उससे सभी वाकिफ हैं ।प्रदेश में बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं जिससे प्रदेश के युवाओं के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है ।बेरोजगार युवा अपनी डीग्रीयां लेकर सडकों पर हैं ।और भाजपा के नेताओं के चहेतों के आउटसोर्स के माध्यम से पिछले दरवाजे से नौकरियां बांटी जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने अगर इन सभी बैक डोर नौकरियों को रद्द नहीं किया तो आने वाले दिनों में इस बारे में चक्का जाम किया जाएगा।

आने वाला साल चुनावी साल और भारतीय जनता पार्टी युवाओं को नौकरियों के झूठे झांसे दे रही है।प्रदेश में जो नौकरी दी जाए उसकी स्थाई पौलसी बनाई जाए । हाल ही में हुए उप चुनावों में मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर कई रैलियों में नौकरियों के झूठे वादे करके आए थे। परंतु जनता को भारतीय जनता पार्टी के झूठ का पता था इसी लिए उन्हे करारी हार का मूंह देखना पडा ।

भाजपा सरकार जनता विरोधी, कर्मचारी विरोधी व व्यापारी विरोधी है।बीते कुछ सालों में छोटा व्यापारी बिलकुल खतम हो गया है।देश का सारा व्यापार कुछ बडे व्यापारी घरानों को बेच दिया । जिससे आम जनता बेरोजगारी व मंहगाई से त्राही त्राही कर रही है। प्रदेश सरकार सत्ता के नशे में इतनी चूर है कि उसे किसान, बागवान,कर्मचारी, बेरोजगार की आवाज सुनाई नहीं दे रही है।

इस मौके पर भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह चंबियाल, ज़िला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुन्नाभ सिंह पठानिंया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, महासचिव विजय सिंह कंवर,सचिव खुशहाल सिंह चंबियाल,बलाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप जसरोटीया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू देवी, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेन्द्र सिंह चाढक, कोषाध्यक्ष मयंक महाजन,अर्जुन कपूर, संजय कपूर, कुलदीप मनहास, किशोरी लाल, पंकज चौणा, मनीष मलहोत्रा, अजय सिंह,नरेश मैहरा व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...