प्राथमिक पाठशाला री खास स्कूल को प्राइमरी से स्तरोन्नत करके मिडल स्कूल किया गया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

शिक्षा खण्ड स्वारघाट के तहत आने वाली प्राथमिक पाठशाला री खास स्कूल को प्राइमरी से स्तरोन्नत करके मिडल स्कूल किया गया। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा के कर कमलों द्वारा इसकाविधिवत लोकार्पण किया गया। सर्वप्रथम मुख्यातिथि रणधीर शर्मा के पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा मुख्यातिथि को शॉल व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

रणधीर शर्मा द्वारा सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ववलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इसके बाद स्कूली बच्चियों द्वारा मां सरस्वती की वन्दना सुनाई गई। इस अवसर पर रणधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्कूलों के सर्वांगीण विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

बता दें कि इस स्कूल के अपग्रेड होने से चंगर सीमा से सटे बच्चों को पढ़ाई के लिए अब दूर नहीं जाने पड़ेगा जिससे विशेषकर लड़कियों को अपनी शिक्षा दूरी के चलते बीच में ही नहीं छोड़नी पड़ेगी।लोगों की चिरकाल से चली आ रही इस मांग को पूरा करने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर उनके साथ जिला परिषद सदस्य मान सिंह धीमान बी डी सी चेयरमैन किरण शर्मा प्रधान कुटैहला बालकृष्ण ठाकुर सहित री पंचायत के उपप्रधान जगत राम मौजूद रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...