मीडिया समाज के लिए आईना,सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका-अनिल भारद्वाज

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सरकार और प्रशासन के ध्यान में लाने में मीडिया समाज के लिए एक आईने के रूप में काम करता है। यह विचार उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रेस क्लब नूरपुर में गत सायं आयोजित उपमण्डल स्तरीय सादे एवम गरिमापूर्ण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किये।
इस मौके पर डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सुरभि नेगी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

भारद्वाज ने कहा कि मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु के रूप में भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को आम आदमी तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका रहती है। इसके अतिरिक्त जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रशासन के ध्यान में लाने में प्रशासन का विशेष सहयोग करता है।

उन्होंने कहा कि खबरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है। समाचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ मीडिया लोगों का मनोरंजन भी करता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में मीडिया के लिए सोशल मीडिया एक चुनौती बन रहा है, परंतु इसके बावजूद भी मीडिया ने पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को कायम रखा है। उन्होंने नूरपुर प्रेस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के साथ आज के इस चुनौतीपूर्ण दौर में भी खबरों को पूरी प्रमाणिकता के साथ प्रकाशित करवाने में अपने उच्च आदर्शों के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सुरभि नेगी सहित उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन सहायक लोक संपर्क अधिकारी मनोज सूद ने किया। इससे पहले प्रेस क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि तथा विशेष अथितियों को शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

ये रहे मौजूद
प्रेस क्लब के अध्यक्ष बलजीत चम्बियाल, वरिष्ठ पत्रकार राजीव महाजन, प्रदीप शर्मा, रितेश महाजन, रुशान्त महाजन, विनय महाजन, पंकज शर्मा, स्वर्ण राणा सहित लोक सम्पर्क विभाग के अंकुश कुमार तथा सुनील पिंटू भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...