श्याम सिंह ने संभाला नूरपुर खंड विकास अधिकारी का कार्यभार

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

नूरपुर विकास खंड कार्यालय में श्याम सिंह ने नूरपुर खंड विकास अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। श्याम सिंह इससे पहले खंड विकास कार्यालय इंदौरा में सुप्रिडेंट के कार्य पर तैनात थे और पदोन्नति पर नूरपुर विकास खंड अधिकारी का कार्यभार संभाला है। श्याम सिंह मूलतः फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के धमेटा के रहने वाले हैं।

नूरपुर खंड विकास अधिकारी श्याम सिंह ने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहेगी कि जो भी सरकार की योजनाएं हैं उसे मैं धरातल पर लागू करवाऊँगा और इसके साथ जो इस वर्ष का बजट है उसे नियमानुसार खर्च करके काम करवाऊंगा।

उन्होंने कहा कि नूरपुर में नई बनी पंचायतें जिसके भवन नहीं है उनके प्रस्ताव हमारे पास आ चुके हैं ओर हमने आगे भेज दिए हैं। बहुत जल्द जैसे बजट आ जाता है, उन पंचायतों का भवन निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...