बासा कुठेड़ में पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल जवाली के अधीन पंचायत लाहडू के गांव बासा कुठेड़ में पहली बार गैस सप्लाई का वाहन पहुंचते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा लोगों ने वाहन का स्वागतम किया। अमित गुलेरिया, राहुल गुलेरिया, अखिल गुलेरिया, मुकेश कुमारी, कमलेश कुमारी, राधा देवी व संतोष कुमारी इत्यादि ने बताया कि उनको गैस सिलेंडर भरवाने के लिए एक किलोमीटर दूर किम्मन या फिर बैह मैहसकर जाना पड़ता था तथा इतनी दूर जाने के कारण उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

कई-कई बार तो उनका पूरा दिन ही गैस सिलेंडर भरवाने में गुजर जाता था। अगर किम्मन में गैस सिलेंडर भरवाना हो, तो उनको एक किलोमीटर का सफर चढ़ाईनुमा करना पड़ता था तथा यह रास्ता भी काफी संकुचित है, जिस पर एक ही आदमी गुजर सकता है।

एसडीएम जवाली सहित गैस एजेंसी जवाली को कई बार कहा गया, लेकिन कोई हल न हुआ। विधायक अर्जुन सिंह को भी अवगत करवाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आखिरकार गांववासियों ने अपनी समस्या जवाली में मीडिया ग्रुप को बताई तथा इस बाबत गैस एजेंसी मेनेजर को फोन किया, जिस पर मैनेजर ने आश्वासन दिया कि अगली बार उक्त गांव में लोगों को सप्लाई का वाहन भेजा जाएगा तथा मंगलवार को गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडर लेकर गांव में पहुंचा, जिससे गांववासियों में खुशी की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...