चैतडू-शिल्ला रोड पर पाइप फटने से बेकार बह रहा पानी, जलशक्ति विभाग अनजान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के आखिरी छोर पर गांव चैतड़ू, बनवाला, गड़म्बा और लोअर चैतडू को मनेड से जलशक्ति विभाग द्वारा दी जाने वाली पानी की सप्लाई की बेकद्री के चलते सैकड़ों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। मनेड से निकलने वाली इस पानी की सप्लाई में चैतडू-शिल्ला रोड पर पाइप के फट जाने से पानी व्यर्थ बह रहा है।

जलाशक्ति विभाग की लापरवाही इतनी है कि पिछले 20 दिन से फटी हुई पाइप से लगभग 20 फुट ऊंची फुहारें निकल रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। सड़क के किनारे फटी हुई पाइप पर किसी की भी निगाह नहीं पड़ी है और गांव लोअर चैतड़ू के ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।

वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि लोअर चैतड़ू में पानी की बहुत दिक्कत है और पानी की मेन पाइप फटी होने से सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को चाहिए कि इस फटी हुई पाइप को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

उधर, इस बारे में जलाशक्ति विभाग धर्मशाला के सहायक अभियंता संदीप सिंह गुलेरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके ध्यान में नही था, लेकिन अगर ऐसी स्थिति है, तो पानी की पाइप की पाइप को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...