पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर निजी विवि के छात्र पर देशद्रोह का केस

--Advertisement--

Image

सोलन- जीवन वर्मा

सोलन जिले के वाकनाघाट स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत मूलतया कश्मीर निवासी छात्र के खिलाफ देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

छात्र ने बीते 24 अक्तूबर को भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान पाकिस्तान की जीत पर पाकिस्तान जिंदाबाद और भारत के खिलाफ नारेबाजी की थी। छात्र पर भारतीय सेना के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का भी आरोप है।

छात्र ने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बाबत पोस्ट की थी। जिस पर यह कार्रवाई की गई है। युवक के खिलाफ कंडाघाट पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी का मोबाइल फोन सीज कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, धर्म जागरण समन्वय संगठन ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के सोलन विभाग के संयोजक वीरेंद्र सहगल ने प्रेस वार्ता में बताया कि संगठन ने 31 अक्तूबर को पुलिस में मामले की लिखित शिकायत की थी।

इसके बाद 11 नवंबर को पुलिस ने एक आरोपी वसीम मुश्ताक के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अन्य छात्रों को भी तुरंत गिरफ्तार कर काई कार्रवाई की जाए।

सहगल ने कहा कि देश में रहकर देश और सेना को गाली देना एक अपराध है, जिसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उनके साथ जिला संयोजक जगदीश, गुरदीप, दीपक, प्रमोद, राजू व सुरेश आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...