मंडी एयरपोर्ट को 3000 करोड़ दे केंद्र, सीएम ने सीतारमण के समक्ष उठाया मामला

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आगामी बजट में मंडी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 3000 करोड़ रुपए के प्रावधान की भी बात कही। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन की लागत केंद्र और राज्य सरकारें 75-25 के अनुपात में वहन कर रही हैं।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रेलवे लाइन का पूरा खर्च केंद्र वहन करे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य को अपनी 55 लाख से अधिक योग्य आबादी का टीकाकरण करने के लिए लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।

उन्होंने कहा कि कोविड पूर्व के दौर में राज्य की अर्थव्यवस्था में 4.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो कोविड-19 के दौरान घटकर माइनस 6.2 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, अब यह वृद्धि 5.5 फीसदी हो गई है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2095 करोड़ रुपए की एशियन विकास बैंक (एडीबी) पर्यटन अवसंरचना विकास परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश अब तक लगभग 10948 मेगावाट बिजली क्षमता का दोहन करने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि करीब 5497 मेगावाट की परियोजनाएं क्रियान्वयन के लिए निजी क्षेत्र को आबंटित की गई हैं। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि महामारी के दौरान आर्थिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के बाद अर्थव्यवस्था में फिर से तेजी आई है और इसमें सुधार के संकेत अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान, प्रबोध सक्सेना, जेसी शर्मा, विकास लाबरू, अमिताभ अवस्थी,डा. बासु सूद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...