ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ में ई-श्रम कार्ड पंजीकरण का लगा जागरूकता शिविर

--Advertisement--

Image

सरकाघाट- नरेश कुमार

सरकाघाट उप-मंडल के तहत ग्राम पंचायत सुलपुर जबोठ में ई-श्रम पोर्टल में असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले कामगारों का पंजीकरण के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान रवि राणा ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों की सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत ई- श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसमें सभी कामगारों को पंजीकृत होने से सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा ।

इसमें मनरेगा मजदूर ,प्रवासी मजदूर , ट्रक ड्राइवर , बस ड्राइवर -,कंडक्टर रेहडी लगाने वाले ,दुकानदार , आशा वर्कर ,मिड डे मील वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर और अन्य प्रकार की मजदूरी करने वाले लोगों से इस योजना में जुड़ने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए और सबको अपने श्रम कार्ड बनाने चाहिए । जिससे कि भविष्य में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जाने वाली वाली अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को मिल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...