आचार्य कुलभूषण चंदेल बने हपुटवा के अध्यक्ष, जोगिन्द्र सकलानी को महासचिव की कमान

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 अक्टूबर- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षण संघ (हपुटवा) की आम सभा में बुधवार को विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में षिक्षण संघ के 150 से अधिक शिक्षणों ने भाग लिया। आम सभा में साल 2021-21 की नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव अधिकारी आचार्य अरविन्द भट्ट की अध्यक्षता में सर्वसहमति से किया गया।

इसमें आचार्य कुलभूषण चंदेल को हपुटवा का अध्यक्ष चुना गया। जबकि आचार्य अरूण कुमार उपाध्याय को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सह आचार्य जोगिन्द्र सकलानी को महासचिव व डा. सुनीता ठाकुर को सहसचिव चुना गया। हपुटवा के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी डा. योग राज को दी गई। डा. अजय कुमार को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

हपुटवा की आमसभा में शिक्षकों से जुडे मुददो पर भी चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख तौर पर सातवें वेतन आयोग, शिक्षकों की लंबित मांगों को अतिशीघ्र प्रशासन के सामने रखना शामिल हैं। आम सभा में हाल ही में नियुक्त सभी शिक्षकों का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया की हपुटवा पदाधिकारी सभी से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी सदस्यों की जल्द ही घोषणा की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...