सैनिटाइजर घोटाला: सीएम कार्यालय ने पुष्पलता सिंघा के खिलाफ दी अभियोजन मंजूरी, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

--Advertisement--

Image

विजिलेंस ब्यूरो पुष्पलता सिंघा समेत राज्य सचिवालय के कुल चार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगा। इस मामले की जांच ब्यूरो ने करीब छह महीने पहले ही पूरी कर ली थी।

शिमला- जसपाल ठाकुर

कोविड-19 के शुरू होने के साथ ही राज्य सचिवालय में सैनिटाइजर की खरीद में हुए घोटाले के मामले में विजिलेंस ब्यूरो जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगा। विजिलेंस ब्यूरो ने जांच पूरी कर राज्य सचिवालय सेवा की अधिकारी पुष्पलता सिंघा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति मांगी थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अब स्वीकृति दे दी है। कार्मिक विभाग जल्द ही विजिलेंस ब्यूरो को लिखित में इसकी जानकारी देगा।

अनुमति के मिलते ही विजिलेंस ब्यूरो पुष्पलता सिंघा समेत राज्य सचिवालय के कुल चार अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगा। इस मामले की जांच ब्यूरो ने करीब छह महीने पहले ही पूरी कर ली थी। जांच एजेंसी लगातार पत्र और रिमाइंडर लिखकर अनुमति मांग रही थी।

किन्हीं कारणों से सरकार मंथन करती रही लेकिन हाल ही में मुख्यमंत्री ने जब भाजपा चार्जशीट और विजिलेंस में लंबित मामलों की समीक्षा की तो इस अभियोजन स्वीकृति की बात भी उठ गई। इसी के बाद अब मुख्यमंत्री कार्यालय ने अभियोजन स्वीकृति दे दी है।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की पूर्व एमडी व आईएएस राखिल काहलों के खिलाफ विजिलेंस बैंक लोन फ्रॉड के मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। अभी तक ब्यूरो इस मामले से जुड़े दो केसों की जांच कर रहा था। एक केस में तत्कालीन एमडी की भूमिका भी संदेह के घेरे में आई, जिसके बाद ब्यूरो ने इस मामले में काहलों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने की मंजूरी मांगी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...