कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर रेप, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की छानबीन

--Advertisement--

Image

हमीरपुर की पीडि़ता ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत, घुमारवीं में मीटिंग के बहाने बुलाकर बनाया हवस का शिकार

व्यूरो- रिपोर्ट

हमीरपुर जिला की महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। हमीरपुर पुलिस ने इस मामले में जीरो एफआईआर दर्ज करके एफआईआर को पुलिस थाना घुमारवीं को प्रेषित कर दिया है। पीडि़त महिला तथा आरोपी हमीरपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि 18 अगस्त को आरोपी ने उसे फोन करके कंपनी की एक बैठक घुमारवीं में रखी गई है, इस बैठक में उसका आना आवश्यक है। उसने व्यक्ति को बताया कि आज रविवार है। इस वजह से उसे बस मिलने की संभावना कम है। इस पर आरोपी ने कहा कि वह उसे घर से ले लेगा।

महिला खुद परिवहन निगम की बस से घुमारवीं पहुंच गई। जहां आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और कोल्डड्रिंक दी। महिला का आरोप है कि कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसे चक्कर आने लगा। उसके बाद वह बेहोश हो गई। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसी बीच वह अपने पति को फोन करने लगी। आरोपी ने उसका मोबाइल छीन लिया तथा सारी कॉल डिटेल डिलीट कर दी। आरोपी उसे बाइक घर छोडऩे चल पड़ा। पूरे रास्ते वह उसे धमकाता रहा। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...