सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मारकर ट्रक चालक मौके से फरार

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

नैहरियां बाजार में अपने ताया के लड़के के साथ सामान लेने आए युवक को एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। ट्रक की टक्कर से घायल हुआ युवक प्रिंस कुमार पुत्र मनोहर लाल निवासी वार्ड नंबर-5 नैहरिया का रहने वाला है, जिसे गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की पुष्टि थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने कहा पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन सहित मौके से फरार हुए चालक तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात नौ बजे के करीब प्रिंस अपने ताया के बेटे मनीष के साथ घर से बाइक पर नैहरिया में कुछ सामान लेने आया हुआ था। इस दौरान जब वह बाजार में अपनी साइड में ही बाइक के पास खड़ा था और उसके ताया का लड़का दुकान से सामान की खरीदारी कर रहा था तो ज्वार की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क की साइड में खड़े प्रिंस को टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार उक्त हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर लगने के कारण युवक बाइक समेत करीब 20 फीट दूर उछलकर गिरा। वहीं हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब में पहुंचाया। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है।

थाना प्रभारी अम्ब आशीष पठानिया ने कहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित समेत वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गरिफ्त में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...