रिलीज़ हुआ पूनम भारद्वाज का गाना कलीरा 

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

हाल ही में जी एम एस प्रोडक्शन के बैनर तले हिमाचली गाना ‘ कलीरा ‘ को यू ट्यूब पर रिलीज़ किया गया । रिलीज़ होते ही इस नाटी ने धमाल मचा दी है । हिमाचली गाने को अपनी मधुर आवाज से सजाया है हिमाचल की जानी मानी गायिका पूनम भारद्वाज जी ने ।

इस गाने के बोल लिखे हैं हिमाचल के प्रसिद्ध साहित्यकार और गीतकार सुरेश कौंडल ने और संगीत से सजाया है संदीप गौरव ने । ये गाना उन सभी बेटियों को समर्पित है जो अपने बाबुल का घर छोड़ कर किसी दूसरे घर जाती हैं ।

शादी तय होने के बाद एक बेटी और उसके माता पिता के मन की भावनाओं और उदगार को व्यक्त करता ये गाना दिल को छूने वाला और भावुक कर देने वाला है ।

इस गाने की वीडियोग्राफी की है जाने माने स्टूडियो हिल्लीवुड स्टूडियो ने । गाने की वीडियो तमन्ना शर्मा , रमणीक कौशिक , कविता कौशिक , पलक भारती , वंशु , अंशु और अरविता ने शानदार अभिनय से इस गाने के किरदारों को चरितार्थ किया है । गाने के प्रोड्यूसर मेघ सिंह ठाकुर ने बताया कि यह गाना ‘कलीरा’ आज तक कि उनकी बेहतरीन प्रोडक्शन्स में से एक है ।

उन्होंने इस गाने को बनवाने के लिए विनोद भारद्वाज , काँगड़ा के नामी स्टूडियो ‘मुस्कान स्टूडियो’ ज्वाली और गीतकार सुरेश कौंडल का विशेष रूप से धन्यवाद दिया है ।

आशा है आप को भी यह गाना बहुत पसंद आएगा पूरा गाना देखने और सुनने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करिये ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...