जंबल में मंद‍िर के पास मिली हेयर ड्रेसर युवक की लाश, संदिग्‍ध हालात में मौत

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

डाडासीबा पुलिस चौकी के तहत पंचायत जंबल के गांव ठेहडू वार्ड नंबर तीन में रविवार सुबह 34 वर्षीय शादीशुदा युवक का संदिग्‍ध हालात में शव बरामद हुआ है। सुभाष चंद पुत्र रत्‍न चंद पंचायत जंगल के गांव ठेहडू के वार्ड नंबर तीन का ही निवासी था।

सुभाष गांव नंगल चौक में हेयर ड्रेसर की दुकान करता था। उक्त युवक की मौत कैसे हुई यह तो पुलिस के लिए जांच का विषय है। बताया जा रहा उक्त व्यक्ति की लाश उसके घर के समीप स्थित मंदिर के पास मिली है।

मृतक के माता-पिता नहीं है और इनकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर पर वह अकेला ही था। वहीं इसके दो बच्चे हैं। लड़का छह साल का और लड़की डेढ़ वर्ष की है। गांव के लोगों ने इसे सुबह उक्त शिव मंदिर के करीब रास्ते में पड़े हुए देखा तो इसकी सूचना डाडासीबा पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही डाडासीबा पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए उक्त व्यक्ति को तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से डाडासीबा सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी डाडासीबा किशोर चंद ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया ।

डीएसपी देहरा चंद्र पाल ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पंचनामे के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस हर बिंदू से छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...