दीपावली के बाद विधानसभा उपचुनाव होने की संभावना

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर दीपावली के बाद उपचुनाव होने की संभावना है। जबकि मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की संभावना कम है। कांगड़ा जिला की फतेहपुर विधानसभा व मंडी लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की छह माह की अवधि हो चुकी है।

इसके अतिरिक्त अर्की विधानसभा सीट पर जनवरी व जुब्बल-कोटखाई में दिसंबर में छह माह की अवधि पूरी होनी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने त्योहारी सीजन तक उपचुनाव स्थगित किए हैं  राज्य चुनाव विभाग ने उपचुनाव की तैयारियां पूरी कर ली थी। आयोग और विभाग के बीच में चुनाव संबंधी कोई बैठक फिलहाल संभावित नहीं है।

ऐसी परिस्थितियों में उपचुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। अधिसूचना जारी होने के 28 दिनों के भीतर उपचुनाव हो सकते हैं। ऐसे में प्रदेश के राजनीतिक दलों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन के बाद नवंबर व दिसंबर में उपचुनाव हो सकते हैं। राज्य चुनाव अधिकारी सी पालरासू का कहना है कि केंद्रीय चुनाव आयोग ही इस संबंध में निर्णय लेगा। इस बारे में नवंबर में स्थिति स्पष्ट होगी।

हिमाचल के तीन विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर, जुब्‍बल कोटखाई व अर्की में उपचुनाव प्रस्‍तावित है, जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रामस्‍वरूप शर्मा के निधन के कारण यहां भी उपचुनाव होना है।

रामलाल के निधन के बाद नहीं हुए थे चुनाव

1951 के जन प्रतिनिधि कानून के प्रविधान के तहत 7 जनवरी, 2022 से पहले उपचुनाव न होने की स्थिति में चुनाव टल भी सकते हैं। 1951 के जन प्रतिनिधि कानून की धारा 124 के तहत विधानसभा के पहले सत्र व पांच साल के कार्याकाल में एक वर्ष से कम समय का अंतर होने की स्थिति में चुनाव टाले भी जा सकते हैं। ऐसा प्रदेश में राम लाल ठाकुर की असामयिक मृत्यु होने की वजह से एक बार हो भी चुका है। इस बारे कानून में निर्वाचन आयोग को विशेष शक्तियां प्राप्त हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...