ट्रक में नाबालिग से दुष्‍कर्म, रास्‍ते में ले ली थी लिफ्ट

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

जिला शिमला के उपमंडल चौपाल थाने के तहत पड़ने वाले क्षेत्र में नाबालिग से ट्रक में दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के मुताबिक घटना 11 सितंबर की है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पीडि़ता के पिता ने बताया है कि उनकी बेटी पैदल अपनी मौसी के घर जा रही थी। वह घर से कुछ दूर जंगल के पास पहुंची तो उसने सोचा कि शायद उसे मौसी के घर पहुंचने में देर हो जाएगी और वह घर लौटने लगी।

शाम करीब पांच बजे उसने ट्रक चालक से लिफ्ट ली। कुछ देर बाद चालक बलबीर ने ट्रक को रोका और नीचे उतर गया। ट्रक के कैबिन में दिनेश नाम का व्यक्ति बैठा था। इन दोनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों चौपाल उपमंडल के रहने वाले हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...