विधानसभा उपाध्यक्ष भंजराडु में 12 सितंबर को जनमंच कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता,13 सितंबर को करेंगे आयल में पंचायत भवन का शिलान्यास

--Advertisement--

Image

चंबा , 7 सितंबर- भूषण गुरुंग

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज 12 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत भंजराडु में आयोजित हो रहे 23वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता के अनुसार वे 8 सितंबर को भनोड़ी में बौद्ध मोनिस्ट्री का दौरा करेंगे । 9 सितंबर को ग्राम पंचायत गुईला और 10 सितंबर ग्राम

पंचायत जनवास मेें लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
उन्होंने बताया कि डॉ हंसराज 11 सितंबर को टिकरीगढ़ में एंबुलेंस रोड टिकरीगढ़ – कुठार ,टिकरीगढ़- किहा,ढाकियाडा -भरनी, टिकरीगढ़ पुुल से शिमरा व एंबुलेंस रोड टिकरीगढ़ से ढलवाई बन्धा करमूड़ सड़क का शिलान्यास करेंगे। उसके उपरांत 2 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह तीसा के रसोईघर व जनरेटर सेट का लोकार्पण करेंगे ।

उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज 12 सितंबर को विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत भंजराडु में आयोजित हो रहे 23वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जबकि13 सितंबर को ग्राम पंचायत आयल में पंचायत भवन का शिलान्यास भी करेंगे।

विधानसभा उपाध्यक्ष 14 सितंबर को हनुमान मोड़़ा से गड़ोल सड़क का शिलान्यास के उपरांत दियोला में पेयजल योजना दियोला का सुधार एवं संवर्धन कार्य का शुभारंभ करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...