जनमंच कार्यक्रम के आयोजन का उठाएं लाभ,कोविड नियमों की पालना भी करें सुनिश्चित – उपायुक्त

--Advertisement--

Image

चंबा, 7 सितंबर- भूषण गुरुंग

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि विकासखंड तीसा की पंचायत भंजराड़ू में 12 सितंबर को आयोजित होने वाले 23वें जनमंच कार्यक्रम में 11 ग्राम पंचायतों जिनमें ग्राम पंचायत भंजराड़ू,डौरीं,तीसा-।,तीसा-2, गुवाडी,खजुआ , बिहाली,पधर जुंगरा ,नेरा और खुशनगरी के लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ हंसराज करेंगे।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले प्री जनमंच में शामिल होकर भी अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों को समयबद्ध हल करना, सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी आम जनता को मुहैया करवाना, जनता की शिकायतों व मांगों का निपटारा घर- द्वार पर करना, लोक सेवा गांरटी अधिनियम के अतंर्गत सेवा वितरण की जांच तथा ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय अवधि के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनता की मांग के अनुसार विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाण पत्र व दस्तावेज मौके पर उपलब्ध करवाना है।

उपायुक्त ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को हिमाचली प्रमाण पत्र,अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग, आय प्रमाण पत्र, राजस्व रिकार्ड जारी करने के अतिरिक्त विधवा, वृद्धावस्था पैंशन, आवास निर्माण व मुरम्मत, कानूनी सहायता, स्वतन्त्रता सैनानी, सैनिक पैंशन, महिला युवक मण्डल पंजीकरण, बीपीएल ऋण सुविधा, भूमि विकास व भूसंक्षरण कार्य, भू-इन्तकाल, सत्यापन, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, राशन कार्ड, लघु कार्यों की स्वीकृति, पूर्व तथा मौके पर प्राप्त आवेदनों का निदान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...