कोटला में टैक्सी ऑपरेटरों एवं रेहड़ी पटरी वालों को पुलिस चौंकी प्रभारी ने कोरोना वायरस पर किया जागरूक

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

पुलिस चौकी कोटला मेँ कोरोना वायरस के बढ़ते हुए फैलाव के चलते पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने टैक्सी ऑपरेटरों एवं रेहड़ी पटरी वालों के साथ मीटिंग का आयोजन किया।

इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों के लिए हैल्मेट पहनना जरूरी है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दोपहिया या अन्य कोई भी वाहन चलाने की अनुमति न दें।

हर गाड़ी चलाने वाले के पास इंश्योरेंस और लाईसेंस होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस का नाका लगाने का मक़सद किसी को तंग करना नहीं बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुक करना ही जरुरी है।

उन्होंने नशे के बारे में जागरुक किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत बहुत ही बुरी है, इससे नशे का आदी व्यक्ति तो मरता है और अपने परिवार का भी नाश करता है। अपने बच्चों को इन व्यसनों से सावधान रहने की कोशिश करें।

उन्होंने मीट मछली बेचने वालो को आगाह करते हुए कहा कि वह अपनी दुकान पर शराब पीने की अनुमति बिल्कुल भी न दें, अन्यथा उन दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर दिनेश, मुनीश, विनोद, श्याम सुंदर, अनिल, तरूण, , केवल कुमार, बलविंदर सिंह, महिन्द्र सिंह, रंजीत, प्रेम सिंह, रिशु, बशीर, सोनू आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...