देहरा : ग्राम पंचायत मुहल में पेवर टाइल घोटाला, अगले कोरम में खुलेंगी परतें

--Advertisement--

Image

देहरा- शीतल शर्मा

कांगड़ा जिला के ब्लॉक देहरा की ग्राम पंचायत मुहल एक बार फिर सुर्खियों में है। ऑडिट टीम ने भी आज यहां दस्तक दी, लेकिन कोरम पूरा नहीं हो सका। आज यहां आम जलास था व मनरेगा के तहत किए जाने वाले कार्यों की चर्चा होनी थी। वहीं गौशाला मुहल के संचालक सुनील शर्मा ने भी पिछली पंचायत पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पंचायत ने व ब्लॉक देहरा के कर्मचारियों व अधिकारियों ने पेवर टाइलों की गुणवत्ता के साथ समझौता कर घटिया निर्माण करवाया व कुछ टाइलें अभी भी नहीं लगी हैं।

सुनील शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार बेहतर काम कर रही है। पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर भी बढ़िया काम कर रहे हैं। लेकिन कुछ अधिकारी व कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने में जुटे हैं। ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

वहीं ऑडिट करने आई टीम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि खुलासा अगले आम जलास में किया जाएगा। पंचायत के प्रधान संजय कुमार ने कहा की आज आम जलास में कोरम पूरा नहीं हो सका इसलिए स्थगित कर दिया गया। अब 25 सितम्बर को दोबारा आम जलास ग्राम पंचायत मुहल में होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...