पठानकोट मंडी फोरलेन प्रभावितों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

पठानकोट मंडी फोरलेन प्रभावितों के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। पूर्व सांसद चन्द्र कुमार और जिला कांगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन की अगुवाई में यह ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार और प्रदेश के वन मंत्री पर जम कर भड़ास निकाली।

पूर्व सांसद चन्द्र कुमार ने कहा कि लैंड एक्विजिशन एक्ट 2013 के तहत जिस भी व्यक्ति की भूमि अधिग्रहित की जा रही है उस व्यक्ति को मार्किट रेट से 5 गुना अधिक मुआवजा देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस एक्ट को नजरअंदाज नही कर सकती और लोगों को इसी एक्ट के अनुरूप मुआवजा देना होगा।

वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि 3 साल पहले यह लड़ाई शुरू हुई थी जिसमे संघर्ष समितियां बनी। उन्होंने कहा कि आज भी यह लोग अपने हक के लिए तरस गए हैं। कई बार मंत्री के पास गए लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नही मिला। उन्होंने कहा कि हम सड़कों के खिलाफ नही है लेकिन ऐसी सड़क का क्या करना जिससे लोग सड़कों पर आ जाएं।

उन्होंने कहा कि इसमें भू अधिग्रहण से लेकर मुआवजा राशि वितरण करने में कई खामियां हैं। उन्होंने कहा कि वन मंत्री अब नूरपुर को जिला बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन हमेशा जिला की बात करने वाले कभी फोरलेन की बात नही करते। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों को उनका हक नही मिलता कांग्रेस संघर्ष समितियों के साथ मिलकर यह लड़ाई जारी रखेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...