सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ भाजपा मंडल का त्रिदेव सम्मेलन

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

आज शाहपुर में भाजपा मंडल का त्रिदेव सम्मेलन सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी ने की । इस त्रिदेव सम्मेलन में मुख्य बक्ता राज पाल संगठन मंत्री भाजपा ज़िला काँगड़ा ने कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में संगठन की कार्यक्रमों के बारे में बताया व सभी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ मज़बूत करने का आह्वान किया ।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सरवीन चौधरी ने कहा की शाहपुर भारतीय जनता पार्टी के 115 बूथों पे हो सिपाही त्रिदेव के रूप में खड़े हैं बह ही असल में भाजपा की ताक़त हैं। व इनकी ही मेहनत का नतीजा है जिससे भाजपा का क़िला शाहपुर में अजय है | उन्होंने कहा की लोकसभा हो या विधान सभा भाजपा शाहपुर में निरंतर अच्छे परिणाम देती रही है।

यह कार्यकर्ताओं का ही श्रम है की आज शाहपुर में पाँचवी वार ब्लॉक का अध्यक्ष भाजपा का बना है ।सरवीन चौधरी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा की आज शाहपुर भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को विकास के नाम पर सिर झुकाने की आवश्यकता नही है क्योंकि शाहपुर में जो भी विकास हुआ है उसपे भारतीय जनता पार्टी की मोहर है ओर सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से शाहपुर विधान सभा एक विकसित व मॉडल विधान सभा की ओर अग्रसर है ।

मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । इस से पहले सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन व आपदा में मृत्यु को प्राप्त हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...