
शाहपुर- नितिश पठानियां
युवा स्थानीय कांग्रेस नेता, प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने आज शाम को शहरी युवा कांग्रेस शाहपुर के साथ बैठक की। जिसमे युवाओं के भविष्य के बारे में चर्चा हुई ।युवाओं ने पठानिया के समक्ष अपने भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए कहा कि युवा इस बक्त पढ़लिख कर बिरोजगारी से झूझ रहे है।
इस अबसर पर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के नाम ठगी कर रही है और अपने चेहतों को पिछले दरबाजे से रोजगार दे रही है। लेकिन पढे लिखे युवा इस बक्त सड़को पर घूम रहे है।
पठानिया ने कहा कि बहुत दुख होता है कि मेरे युवा साथी डिग्रियां हासिल करने के बाबजूद भी बैरोजगारी से झूझ रहे है।पठानिया ने कहा कि युवाओं को जागृत होने की जरूरत है और अपने हक की लड़ाई युवाओं को इकठ्ठा हो कर लड़नी होगी।शाहपुर कांग्रेस पार्टी विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के हर बूथ में जा कर युवाओं को जागृत करेगी।
आने बाले समय मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही शाहपुर के अंदर रोजगार के अबसर पैदा करके युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे युवा साथी इधर उधर न भटके। इसके साथ ही पठानिया ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि फोरलेन का सर्वे जो हुआ है बो राजनीतिक दबाब के चलते सर्वे करवाया गया है जिससे शाहपुर की जनता आज बहुत परेशान हो चुकी है।
पठानिया ने कहा कि शाहपुर कांग्रेस पार्टी शाहपुर की जनता के साथ खड़ी है ।और शाहपुर की जनता की मांगों का समर्थन करती है ।अगर फोरलेन संघर्ष समिति के साथ मिल कर जनता के हितों के लिए कुछ भी करना पड़े शाहपुर कांग्रेस पार्टी हरदम इनके साथ खड़ी है।
इस अबसर पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कर्ण पठानिया,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश पटियाल, विनय ठाकुर सोशल मीडिया प्रभारी,अखिल पठानिया,भानु उदय वीर पठानिया,निखिल नरियाल,निखिल शर्मा,रोहित शर्मा, विकास शर्मा,हिमांशु शर्मा,वनीत कुमार,आर्यन,शांडिल शंडल्या, नीतू राणा,सुमित, आदि युवा साथी मोजूद थे।
