नगरोटा सूरियां की कुछ पंचायतों में बिजली के अघोषित कट से लोग परेशान

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ- मुनीश पॉल

नगरोटा सूरियां खंड की कुछ पंचायतों कथोली, सुगनाड़ा, वरियाल, भियाल, लुदरेट, नंदपुर भटोली में बिजली के अघोषित कट लगने से इन पंचायतों की जनता परेश्‍ाान है। गर्मी के मौसम में वैसे ही इन दिनों बरसात में ह्यूमिडिटी से गर्मी बढ़ती है और दूसरी ओर बिजली का कट से लोग परेशान हो रहे हैं।

इसी को लेकर वीरवार को इंटरनेट मीडिया पर चर्चा परिचर्चा के बाद नगरोटा सूरियां के कुछ समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर बिजली की समस्या को विभाग के अधिकारियों से उठाया। इसी कड़ी में नगरोटा सूरियां तथा आसपास की पंचायतों की बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर तत्परता से विद्युत विभाग नगरोटा सूरियां के सहायक अभियंता अरविंद धीमान से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया गया। उन्होंने लोगों की विद्युत बारे समस्या को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने की बात कही। जिससे लोगों को आए दिन आ रही परेशानी से निजात मिल सके।

इस क्षेत्र में बिजली की ज्वलंत समस्या को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद धीमान से पूरी जानकारी ली गई है। जिसमें कई समस्याएं निकल कर आई। जिनका त्वरित हल समाधान निकालने का उन्होंने प्रयास किया है। अभी उनकी इस कार्यालय में ज्वाइनिंग हुई है और वह सभी समस्याओं को खत्म करने के लिए पूरा प्रयासरत करेंगे, ऐसा उन्होंने विश्वास दिलवाया है। इस बैठक में नगरोटा सूरियां से पत्रकार इंद्र शर्मा, राजेश नंदपुरी, नीरज शर्मा, बाबू राम, समाजसेवी गुरुदेव सिंह उपस्थित रहे। उम्मीद है जल्द ही इन अघोषित कटों से जनता को निजात मिलेगी।

यह बोले सहायक अभियंता

नगरोटा सूरियां विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता अरविंद धीमान ने इस क्षेत्र की पंचायतों में विद्युत कट को लेकर आ रही परेशानियों बारे बताया व शीघ्र ही एक समस्याओं के समाधान के बाद बिजली कट समाप्त किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...