भटियात में दिखे तीन संदिग्ध, पुलिस ने छेड़ा सर्च ऑपरेशन

--Advertisement--

Image

भटियात- अनिल संब्याल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार सुबह तीन संदिग्धों के देखे जाने के बाद क्षेत्र की धुलारा पंचायत के सराली और खिल्ला में दहशत का माहौल बन गया है। धुलारा पंचायत के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि उसने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनकी लंबी दाड़ी थी और जम्मू-कश्मीर के लोगों की तरह दिखते थे।

उनके पास बड़े-बड़े बैग थे। सूचना मिलने पर पुलिस की दो टीमों ने आसपास के गांवों और जंगल में सर्च ऑपरेशन छेड़ दिया है। स्थानीय पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भी इसके बारे में जानकारी दे दी है। बता दें कि यह इलाका जम्मू से सटा हुआ नहीं है।

धुलारा पंचायत प्रधान रजनी देवी ने बताया कि गांव का एक युवक वीरवार सुबह घर के बाहर गांव में आकर दातुन कर रहा था। उसने सड़क के ऊपरी तरफ देखा तो तीन लोग बड़े-बड़े बैग सिरहाना बनाकर लेटे हुए थे। उन्हें देख युवक घबरा गया और घर की तरफ आने लगा। इतने में इन लोगों ने युवक को आवाजें लगानी शुरू कर दीं।

युवक ने उनकी बात न सुनते हुए घर पहुंचकर परिवार वालों और ग्रामीणों को पूरी बात बताई। इसके बाद पंचायत प्रधान ने पुलिस चौकी सिहुंता में इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक से सारी बात जानी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले वर्ष भी जोलना के पास संदिग्ध लोगों को देखा गया था।

धुलारा पंचायत के आसपास तीन संदिग्ध दिखने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना चुवाड़ी और सिहुंता चौकी के जवानों की दो टीमें गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया है। सीमा पर तैनात जवानों को भी संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा है। -विशाल वर्मा, डीएसपी डलहौजी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...