कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का 16वां दीक्षा समारोह, 393 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्‍वविद्यालय पालमपुर का 16वां दीक्षा समारोह सोमवार को धूमधाम से हुआ। विवि का दीक्षा समारोह करीब तीन साल के बाद हुआ। कोविड-19 महामारी के कारण यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। कुल 393 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर डिग्रियां दी गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जबकि राज्‍यपाल व कृषि विवि के कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने समारोह की अध्यक्षता की। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अति विशेष, विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

393 विद्यार्थियों को दी डिग्री

कृषि विवि की ओर से एक सितंबर 2017 से 31 अगस्त 2018 तक स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पीएचडी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 393 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इनमें से 262 स्नातक स्तर के, 110 स्नातकोत्तर स्तर के तथा 21 पीएचडी पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।

आठ विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक

आठ विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इनमें छह स्नातक पाठ्यक्रम, एक स्नातकोत्तर तथा एक पीएचडी पाठ्यक्रम से संबंधित विद्यार्थी हैं। दीक्षा समारोह में जो अभ्यर्थी भाग नहीं ले पाए। उन्हें अनुपस्थिति में ही उपाधि पत्र प्रदान की गई।

कोविड-19 नियमों का ख्याल, लाइव टेलीकास्ट की रही व्‍यवस्‍था

कृषि विवि वेबसाइट काे अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रारूप दिया जा रहा है तथा इसमें डीजी लाॅकर के तहत डिग्रियां तुरंत मुहैया करवा दी जाएंगी। दीक्षा समाराेह में इस सुविधा का आगाज हुआ। दीक्षा समारोह में कोविड-19 के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। किन्हीं कारणों से दीक्षा समारोह में वंचित विद्यार्थियों को समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग में डिग्री प्रदान की गई।

वहीं समारोह में अनुपस्थित छात्र और सभी अभिभावक भी दीक्षा समारोह को देख पाए। 11 बजे समाराेह का शुभारंभ हाेगा। वहीं सभागार में जगह कम पड़ने पर बाहर साेशल डिस्टेंसिंग के तहत स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया। इसके साथ ही कुलपति के एक वर्ष के कार्याें पर पुस्तक का विमाेचन भी हुआ तथा विश्वविद्यालय की ओर से हिंदी में किसान पोर्टल के साथ अपनी अद्यतन उपयोगकर्ता अनुकूल वेबसाइट भी लांच की गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...