शराब के नशे में मजदूर की हत्‍या का आरोपित नेपाली मूल का व्‍यक्ति पुलिस ने जंगल में पकड़ा

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

जिला कुल्लू के गड़सा घाटी के खणी गांव में शराब के नशे में उत्‍तर प्रदेश के मजदूर की हत्या करने वाला आरोपित चौथे दिन जंगल से पकड़ लिया है। गत वीरवार रात को नेपाली खड़क बहादुर ने शराब के नशे में उत्‍तर प्रदेश के मजदूर रामचंद्र की हत्या कर दी थी। इसके बाद चार दिनों तक गड़सा ठेला खणी के जंगल में रहा। सोमवार सुबह सवेरे पुलिस टीम ने जंगल से फरार चल रहे खड़क बहादुर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। सनद रहे कि खणी गांव में एक नेपाली खड़क बहादुर अपने परिवार के साथ रहता है।

गत वीरवार रात को नेपाली खड़क बहादुर शराब के नशे में साथ में रह रहे पड़ोसी उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो मजदूरों के कमरे में चला गया। किसी बात को लेकर एक मजूदर के साथ कहा सुनी हुई और उसके सिर पर पहले लोहे की रॉड से बार कर दिया। इसके बाद नेपाली ने सरिये से दो बार मारा, जिस कारण उत्तर प्रदेश के रहने वाले राम चंद्र की मौत हो गई।

इस घटना के बाद नेपाली खड़क बहादुर अपने कमरे में आया व वहां पर भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसमें नेपाली की पत्नी भी बुरी तरह से घायल हुई है। इसके बाद नेपाली अपने बेटे और बेटी को साथ लेकर फरार हो गया। जिसे लगातार पुलिस टीमें तलाश कर रही थी और आज जंगल से पकड़ लिया गया। पुलिस की ओर से आरोपित से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपित नेपाली खड़क बहादुर को आज ठेला खणी के जंगल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धारा 452, 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...