हिमाचल के ट्रक चालक की सतर्कता से बची कई लोगों की जान, सेना को दी थी आतंकवादी की सूचना

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के ट्रक चालक ने श्रीनगर के समीप मीर बाजार में बीते 14 अगस्त को सेना को आतंकी की मौजूदगी के बारे में सेना को अलर्ट कर कई लोगों की जान बचाई है। चालक के अलर्ट करने के बाद सेना ने मौके पर मोर्चा संभाला। तीन घंटे तक उक्त चालक ने भी ट्रक के पीछे छिपकर जान बचाई।

अब चालक ऊना जिले में लौट आया है। मुठभेड़ में उसका ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिल्ली से बिस्किट से भरे ट्रक को लेकर श्रीनगर जा रहा था।

इस दौरान 14 अगस्त को जिले के ही उसके एक साथी का ट्रक खराब हो गया। इसे वह मीर बाजार के पास ठीक कर रहे थे। इस दौरान उसकी नजर एक आतंकी पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत सेना जवानों को दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

मौका पाकर चालक का साथी खेतों में जाकर छिप गया, जबकि गोलियां चलने पर वह मौके से नहीं निकल पाया। तीन घंटे तक ट्रक के पीछे ही छिपा रहा। सेना के जवानों ने भी ट्रक के पीछे से मोर्चा संभाला।

तीन घंटे बाद थोड़ा समय पर मिलने पर सेना के जवान ट्रक चालक को सुरक्षित जगह ले गए। सेना के कैंप में दो दिन रहने के बाद वह ऊना लौटा है।मुठभेड़ में ट्रक भी क्षतिग्रस्त होने के कारण अब उसे रिपेयर करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...