2022 तक सरकार भरेगी पीएफ, कोरोना संकट में नौकरी खोने वालों को केंद्र की बड़ी राहत

--Advertisement--

Image

व्यूरो- रिपोर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जिन लोगों ने अपनी नौकरियां खोई है, उनका पीएफ 2022 तक सरकार भरेगी। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर रोजगार पर संकट को देखते हुए वर्ष 2021 में मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ रुपए से बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।

लखनऊ में ‘उभरते सितारे फंड’ लांच करने के मौके पर वित्त मंत्री ने यह ऐलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों के लिए 2022 तक नियोक्ता के साथ-साथ कर्मचारी के पीएफ हिस्से का भुगतान करेगी, जिन्होंने अपनी नौकरी खो दीं, लेकिन उन्हें औपचारिक क्षेत्र में छोटे पैमाने की नौकरियों में काम करने के लिए फिर से बुलाया गया है।

इन इकाइयों का ईपीएफओ में पंजीकरण होने पर ही कर्मचारियों को यह सुविधा दी जाएगी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि यदि किसी जिले में औपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले 25 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिक अपने मूल शहर लौटे हैं, तो उन्हें केंद्र की 16 योजनाओं में रोजगार दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...