प्राइवेट क्लीनिक नहीं करेंगे फ्लू के लक्षण वाले मरीजों का इलाज, प्रशासन ने जारी किए आदेश

--Advertisement--

Image

करसोग- नरेश कुमार

उपमंडल करसोग में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुई प्रशासन और अधिक सतर्क हो गया है। उपमंडल के सभी प्राइवेट क्लीनिकों और निजी अस्पतालों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे फ्लू और कोविड के लक्षण वाले किसी भी मरीज का इलाज नहीं करेंगे। अगर इस तरह के लक्षणों वाला कोई भी मरीज प्राइवेट क्लिनिक में आता है तो उसे सबसे पहले सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में कोविड टेस्ट के लिए भेजना होगा।

यहां से नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्राइवेट क्लिनिक और अस्पताल ऐसे मरीजों का इलाज कर सकेंगे। हालांकि अब प्राइवेट व निजी अस्पताल अपने स्तर पर भी रेपिड किट के माध्यम से कोविड के टेस्ट कर सकेंगे।

प्रशासन के ध्यान में आया है कि फ्लू और कोविड के लक्षण होने पर मरीज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में नहीं जा रहे है, क्योंकि यहां लक्षण होने पर पहले मरीज का कोविड टेस्ट लिया जाता है, उसके बाद ही आगे का इलाज शुरू किया जाता है, लेकिन टेस्ट से बचने के लिए मरीज सीधे प्राइवेट क्लिनिक में जा रहे हैं जहां बिना कोविड टेस्ट लिए ही ऐसे लोगों का इलाज किया जा रहा है।

इससे कोविड संभावित लोगों को टेसिं्टग के माध्यम से ट्रेस करने का अभियान प्रभावित हो रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाएं हैं। ताकि उपमंडल में कोविड की टेसिं्टग भी बढ़ सके। इससे कोरोना पर भी काबू पाया जा सकता है।

एसडीएम सन्नी शर्मा ने बताया कि कोविड 19 की सही तस्वीर सामने लाने के लिए प्राइवेट क्लीनिकों और अस्पतालों को फ्लू और कोविड के लक्षण वाले मरीजों का इलाज बिना कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा इस तरह के लक्षण वाले मरीजों को पहले सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में टेसिं्टग के लिए भेजना होगा। यहां से नेगेटिव रिपोर्ट मिलने पर ही प्राइवेट क्लिनिक और अस्पताल ऐसे मरीजों का इलाज कर सकेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...