पीस मील कर्मचारियों ने एचआरटीसी के जसूर वर्कशॉप पर पांचवे दिन भी विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

एचआरटीसी के पठानकोट डिपो में कार्यरत पीस मील कर्मचारियों ने  एचआरटीसी के जसूर स्थित वर्कशॉप के गेट पर अपनी मांगों को लेकर शनिवार को पांचवे दिन भी टूल डाउन हड़ताल जारी रही और विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।

एचआरटीसी के पठानकोट डिपो के पीस मील कर्मचारी अध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से निगम में अपनी सेवाएं बतौर पीस मील वर्कर के रूप में दे रहे है। वर्ष 2017 से पहले इस पालिसी के अधीन लगभग 417 कर्मचारी अनुबंध में आए और अब नियमित हो चुके है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक अनुबंध पर नहीं लिया है । उन्होंने कहा कि हमारे साथ ऐसा भेदभाव क्यों है।  उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में निगम की बसों का सारा कार्य हमारे हवाले होता है और हम निष्ठा से कार्य करते है और निगम के आलाधिकारी भी मानते है कि हम निगम की रीढ़ की हड्डी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अनुबंध पर लेने व नियमित करने बारे सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया है जिस कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर  गौर करे अन्यथा उनका आंदोलन और तेज होगा जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन व सरकार की होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अयोध्या के राम मंदिर पर हमले का प्लान, पकड़ा गया संदिग्ध आतंकवादी

हिमखबर डेस्क कर्नाटक के दावणगेरे जिला में उत्तर प्रदेश के...

ज्वाली के मंडोल में 45 वर्षीय ग्रामीण का मर्डर, गर्दन पर तेजधार हथियार से वार

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेही...