झंडूत्ता के पपलोहा में गुब्बारों के साथ मिले पाकिस्तान के झंडे, मचा हड़कंप

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला बिलासपुर के झंडूत्ता विधानसभा क्षेत्र की पपलोहा पंचायत में देश की आजादी के दिवस पर पाकिस्तान के झंडे मिले हैं, जिससे यहां हड़कंप मच गया है। ये झंडे यहां करीब 25 से 30 गुब्बारों के साथ उड़कर पहुंचे हैं। इससे पहले रविवार को कांगड़ा जिले के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के पराल गांव व मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के चुरढ गांव में भी पाकिस्तानी गुब्बारे मिले।

पपलोहा के कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान भी 14 अगस्त को अपनी आजादी का जश्न मना रहा था। यह झंडे पाकिस्तान से उड़कर यहां पहुंचे हैं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये झंडे किन्ही स्थानीय लोगों की शरारत है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद तलाई थाना की पुलिस को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस ने सभी गुब्बारों की हवा निकाल कर झंडे को गुब्बारों सहित अपने कब्जे में ले लिया है।

उधर, पपलोहा पंचायत के उपप्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत के गाह गांव का यह मामला है। वह मौके पर गए थे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा की पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत पड़ते गांव पराल में धान के खेतों में पाकिस्तानी गुब्बारों का एक गुच्छा व झंडा मिला। पंजाब से सटे हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्र से यह सामग्री बरामद हुई है। गुब्बारों पर ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखा हुआ था और गुब्बारों के साथ एक छोटा सा पाकिस्तानी झंडा भी बंधा हुआ था।

वहीं, मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के चुरढ गांव में भी पाकिस्तान लिखा गुब्बारा मिला। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। स्वतंत्रता दिवस पर मंडी में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम स्थल से 25 किलोमीटर की दूरी पर ये गुब्बारे मिले थे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री तथा सुंदर नगर के विधायक राकेश जम्वाल का कहना है कि डीएसपी सुंदरनगर को मौके स्थल पर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। जल्द पता लगा लिया जाएगा कि ये गुब्बारे कहां से यहां पहुंचे हैं। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

CM सुक्खू ने मनाया 62वां जन्मदिन, काटा 62 किलो का केक; ड्रोन से हुई पुष्प वर्षा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

हिमाचल की महिलाओं को ₹1500 के लिए करना होगा यह काम, नए नियम हुए लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार की इन्दिरा गांधी प्यारी बहना...

हिमाचल में 52 लीटर दूध देने वाली ‘गाय’ और डेढ़ क्विंटल वजनी ‘बकरा’

हिमखबर डेस्क  राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले में इस बार...

ट्रक पर तिरपाल डालते समय करंट की चपेट में आया शख्स, मौके पर मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन के...