इच्‍छी: महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत, मायका पक्ष ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना गगल के अंतर्गत रविवार को 33 वर्षीय आशा कुमारी पत्नी राकेश कुमार निवासी इच्छी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसे उपचार के लिए राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा ले जाया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

महिला की शादी 2014 में हुई थी। इसके दो बच्चे हैं। एक लड़की छह साल की व बेटा आठ माह का है । आशा कुमारी का पति राकेश कुमार धर्मशाला में एक होटल में काम करता है। मृतका का पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कालेज में हुआ जहां पर मृतका के मायके पक्ष की महिलाएं व पुरुष टांडा पहुंच गए। उन्‍होंने मृतका ससुराल पक्ष पर पति, सास व जेठानी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

मौके पर कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा व एसएचओ पुलिस थाना गगल मेहरदीन पुलिस दल सहित पहुंच गए हैं। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद मायका पक्ष लोग शांत हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...